आज हम आपके लिए एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर के आए हैं जो कि अपने यूनिक लुक और 105 किलोमीटर रेंज के लिए लड़का हो या लड़की सभी के बीच काफी लोकप्रिय है। दरअसल हम बात कर रहे हैं कुछ ही महीने पहले लांच की गई BGauss RUV 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जो आज के समय में कम कीमत की वजह से काफी ज्यादा पापुलैरिटी हासिल कर रही है। आज हम आपको इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में बताने वाले हैं।
स्पोर्टी लुक और यूनिक डिजाइन
बाजार में उपलब्ध BGauss RUV 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर लुक्स और डिजाइन के मामले में काफी आधुनिक है। कंपनी के द्वारा इसमें काफी बड़े एलॉय व्हील्स का प्रयोग किया गया है जिसके यूनिक हेडलाइट शानदार हेंडलबार और कंफर्टेबल सीट इसके लुक को काफी आकर्षित बनती है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटर लड़का हो या लड़की सभी के लिए काफी कंफर्टेबल भी होने वाली है।
BGauss RUV 350 के स्मार्ट फीचर्स
BGauss RUV 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स और सेफ्टी की अगर बात करी जाए तो कंपनी के द्वारा इसमें फीचर्स के तौर पर हमें डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल, एलईडी हेडलाइट, एलईडी इंडिकेटर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के अलावा सेफ्टी फीचर्स के तौर पर फ्रंट और रियर व्हील में डिस्क ब्रेक, ट्यूबलेस टायर एलॉय व्हील्स जैसे सभी प्रकार के स्मार्ट एडवांस और सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
बड़ी बैट्री पैक और 105 किलोमीटर की रेंज
BGauss RUV 350 में लंबी रेंज और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए 3.5 Kw की पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग किया गया है। जबकि 3kWh की क्षमता वाली लिथियम आयन बैट्री पैक अभी देखने को मिल जाता है जो की ip67 रेटिंग के साथ आती है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 75 किलोमीटर की टॉप स्पीड के साथ 105 किलोमीटर तक की रेंज देती है।
BGauss RUV 350 के कीमत
2025 में अगर आप अपने लिए बजट रेंज में एक धमाकेदार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं जिसमें आपको लंबी रेंज स्मार्ट लुक और सभी प्रकार के एडवांस फीचर्स मिले। वह भी काफी सस्ते कीमत पर तो ऐसे में आपके लिए भारतीय बाजार में उपलब्ध BGauss RUV 350 इलेक्ट्रिक स्कूटर सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। कीमत की बात करें तो बाजार में यह केवल 1.10 लाख रुपए के कीमत पर उपलब्ध है।
इन्हे भी पढें…